• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: विदेशी नागरिकों से ठगी, 40 आरोपी हिरासत में
Image

राजधानी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: विदेशी नागरिकों से ठगी, 40 आरोपी हिरासत में

रायपुर. राजधानी में इंटनेशनल सायबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है. इस ठगी के तहत पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है. शहर के गंज थाना और राजेन्द्र नगर थाना के इलाकों में तीन फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहे थे. इन काल सेंटरों से विदेशी नागरिकों के साथ ठगी को अंजाम दिया जाता था. मामले में 40 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं.

विदेशी नागरिकों से करते थे ठगी

मामले में खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता ने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर में विदेशी नागरिकों को ठगी का शिकार बनाया जाता था. इस मामले में 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है. हिरासत में लिए गए आरोपी अलग-अलग राज्यों से हैं. 

लोन दिलाने का देते थे झांसा

तीनों फर्जी कॉल सेंटरों से आरोपी यूएसए और यूरोप के नागरिकों को लोन दिलाने के नाम पर ठगते थे. पकड़े गए लोगों में सभी आरोपी गुजरात, बिहार और नॉर्थ इंडिया के निवासी हैं. इन्हें 15 से 20 हजार रुपए की सैलरी पर काम करते थे.

साइबर ठगी गैंग के सदस्य खुद को अमेजॉन और एप्पल के ग्राहक सेवा केंद्र के प्रतिनिधि बताकर भी अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया जाता था. आरोपी इंटरनेट पर अपने फर्जी कस्टमर केयर नंबरों को गूगल सर्च में ऊपर दिखाते थे. जब इन नंबरों पर अमेरिकी नागरिक तकनीकी मदद या रिफंड के लिए कॉल करते थे तो शातिर आरोपी झांसे में ले उनसे सायबर ठगी को अंजाम देते थे. 

ठगी का यह गिरोह शाम 7:30 बजे से शुरू होता था. चूंकि उस समय अमेरिका में दिन होता है, इसलिए फर्जी कॉल सेंटर से गिरोह के सदस्य शाम 7:30 बजे से सुबह तक यूएसए और यूरोप के नागरिक को निशाना बनाकर अपने झांसे में लेते और ठगी को अंजाम देते थे. तीनों फर्जी कॉल सेंटर में पड़ी रेड में 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप समेत 50 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं.

Releated Posts

रायपुर बना जामताड़ा: फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों को करोड़ों की ठगी, पुलिस रेड में खुलासा

रायपुर. राजधानी में इंटनेशनल सायबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है. इस ठगी के तहत पुलिस ने फर्जी…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 67 पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। ​जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Mahadev Satta App केस: प्रमोटर Saurabh Chandrakar की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच, सट्टे के पैसों से Burj Khalifa में खरीदा था अपार्टमेंट

रायपुर. ईडी (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

प्लास्टिक बोतलों में शराब का विरोध: छत्तीसगढ़ बोतल संघ ने आबकारी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के उस प्रस्तावित निर्णय को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. जिसमें शराब की पैकेजिंग…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top