• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यपाल से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात
Image

राज्यपाल से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में रेडियो संगवारी की टीम ने  सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान टीम ने रेडियो संगवारी की परिकल्पना, उद्देश्यों तथा आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।टीम के संस्थापक श्री राहुल शर्मा ने बताया कि रेडियो संगवारी टीम द्वारा   प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा  तैयार की जा रही है।

राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है और ऐसे प्रयास इसे संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रेडियो संगवारी टीम को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

इस अवसर पर रेडियो संगवारी टीम के डॉ. हेमंत सिरमौर,  सुश्री श्रीया सिरमौर,  श्री शिवनंदन सरोज, तिलका साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Releated Posts

पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल करते…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : ट्राइबल गेम्स के दूसरे दिन एथलीटों ने दिखाया दमखम

रायपुर, बस्तर जिले धरमपुरा जगदलपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत मंगलवार को…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

रायपुर, प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top