• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार
Image

शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से दोस्ती कर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए. युवती के गर्भवती होने पर युवक ने दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया. बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती किराए के मकान में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती थी. इसी दौरान उसकी दोस्ती मंगला के दीनदयाल कालोनी में रहने वाले गौरव दुबे(21) से हुई. उसने युवती से दोस्ती बढ़ाकर शारीरिक संबंध बनाया. इस बीच वह गर्भवती हो गई. युवती ने इस संंबंध में गौरव को बताया. तब युवक ने जबरदस्ती करते हुए युवती को गर्भपात करा दिया. इसके बाद भी वह युवती का शारीरिक शोषण करते रहा. जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.

Releated Posts

अफीम की अवैध खेती पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन करेगा विनिष्टीकरण की कार्रवाई

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती मामले…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता, रायपुर में जश्न का माहौल

रायपुर। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

सीएम साय आज कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा… अवकाश के बाद आज से फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही… राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का आज आखिरी दिन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top