• Home
  • देश - विदेश
  • शांति वार्ता पर संकट के बादल, पाकिस्तान में प्रस्तावित बैठक में ईरान की अनुपस्थिति; लेबनान में सीजफायर लागू होने तक किसी भी समझौते से इनकार
Image

शांति वार्ता पर संकट के बादल, पाकिस्तान में प्रस्तावित बैठक में ईरान की अनुपस्थिति; लेबनान में सीजफायर लागू होने तक किसी भी समझौते से इनकार

अमेरिका और ईरान के बीच आज यानि शुक्रवार को पाकिस्तान में शांति वार्ता तय है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की ओर से आई एक खबर में कहा गया था कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागर गालीबाफ बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं. लेकिन, अब ईरान ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है.

ईरान ने इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह झूठा बताया है और साफ कहा कि कोई भी टीम पाकिस्तान नहीं गई है. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक एक जानकार सूत्र ने कहा कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागर कालीबाफ दोनों ही तेहरान में मौजूद हैं और अपने काम में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही यह खबर कि ईरानी टीम इस्लामाबाद पहुंच गई है, पूरी तरह गलत है.

इससे पहले 7 अप्रैल को अमेरिका और ईरान 2 सप्ताह के सीजफायर पर सहमत हुए थे, यह भी तय हुआ था कि दोनों देशों के नेता पाकिस्तान में मीटिंग के लिए मिलेंगे. बातचीत शनिवार को इस्लामाबाद में होनी है. इसके लिए अमेरिकी डेलिगेशन आज इस्लामाबाद पहुंचेगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

क्या ईरान बातचीत के लिए तैयार नहीं है?

ईरान ने न सिर्फ प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने के दावे को खारिज किया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि फिलहाल किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है. ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका लेबनान में सीजफायर को लागू नहीं करता और इजराइल हमले बंद नहीं करता, तब तक कोई वार्ता नहीं होगी. ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने भी यही बात दोहराई. उसने कहा कि तेहरान का अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है, जब तक लेबनान में पूरी तरह युद्धविराम लागू नहीं हो जाता.

इस बीच ईरान के नेताओं ने अमेरिका और इजराइल पर दबाव भी बढ़ाया है. संसद अध्यक्ष गालीबाफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है. अगर उन्होंने जल्द ही हमले नहीं रोके तो हालात और बिगड़ सकते हैं. ईरानी अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस तरह की खबरें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं ताकि भ्रम पैदा किया जा सके और ईरान के रुख को कमजोर किया जा सके. हालांकि ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की सराहना जरूर की है. लेकिन उसने साफ किया है कि किसी भी बातचीत के लिए उसकी शर्तें पूरी होनी जरूरी हैं. ईरान का कहना है कि वह सिर्फ स्थायी समाधान चाहता है, न कि अस्थायी समझौते.

लेबनान में सीजफायर की मांग क्यों कर रहा है ईरान

  • हिजबुल्लाह लेबनान में ईरान समर्थित और हथियारों से लैस सबसे शक्तिशाली मिलिशिया है। ईरान इसके जरिए इजराइल पर दबाव बनाता है।
  • लेबनान में इजराइली हमले जारी रहने से अगर हिजबुल्लाह कमजोर होता है, तो ईरान का क्षेत्रीय नेटवर्क टूट सकता है।
  • ईरान ने सीजफायर के लिए 10 शर्तें रखी थीं, जिनमें क्षेत्रीय युद्ध खत्म करना शामिल है। यानी ईरान, लेबनान, यमन पर हमले रोकना।

अमेरिका-ईरान के बीच इन मुद्दों पर बातचीत होनी है

  • ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम- अमेरिका का कहना है कि ईरान में कोई संवर्धन नहीं होगा। ईरान को अपना सारा हाई-लीवल इनरिच्ड यूरेनियम बाहर करना होगा और न्यूक्लियर फैसिलिटीज बंद या सीमित करनी होंगी।
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज- दुनिया का बहुत सारा तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है। ईरान अभी भी इसका नियंत्रण रखना चाहता है और टोल (फीस) लेने की बात कर रहा है। वहीं, अमेरिका चाहता है कि रास्ता पूरी तरह खुला और सुरक्षित हो, बिना किसी रुकावट या फीस के।
  • बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम- अमेरिका ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों पर रोक लगाना चाहता है।
  • सैंक्शंस हटाना- ईरान चाहता है कि सभी अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध तुरंत हटा दिए जाएं, फ्रोजन एसेट्स वापस मिलें और मुआवजा भी मिले।

Releated Posts

फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ इस दिवाली देगी दस्तक, सिनेमैटिक गाथा का पहला भाग होगा रिलीज

विज़नरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

टीवीके प्रमुख विजय आज तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अभिनेता से राजनेता बने और TVK (तमिलगा वेट्ट्रि कझगम) प्रमुख विजय 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

Bhajanlal Sharma की Narendra Modi से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है और इसी पावन मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

अवैध कॉल सेंटर को लेकर ED ने बंगाल में चलाया बड़ा ऑपरेशन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगाल में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

सिलेंडर संकट के बीच हंगामा: कहीं मारपीट, कहीं लंबी कतारें; सरकार ने कालाबाजारी पर कसा शिकंजा

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत बढ़ती ही जा रही है।…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

शिवरीनारायण के विकास के लिए सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से की मुलाकात

नई दिल्ली। सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के तीर्थ शिवरीनारायण के विकास एवं सांस्कृतिक संवर्धन के एक…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी—वर्षों तक सत्ता का लाभ उठाया, अब प्रक्रिया का पालन करना होगा

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

‘Dhurandhar 2’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, Ranveer Singh ने दिखाई धमाकेदार एक्शन की झलक

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को मिली अपार सफलता के बाद अब मेकर्स…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top