• Home
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्यकर्मी की मौत के मामले में सरपंच गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में देरी से नाराज़ होकर दीवार पर पटका था सिर
Image

स्वास्थ्यकर्मी की मौत के मामले में सरपंच गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में देरी से नाराज़ होकर दीवार पर पटका था सिर

कोरबा. पोस्टमार्टम करने में देरी होने पर सरपंच ने अस्पताल के बुजुर्ग कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी. गंभीर रूप से घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में हत्या का अपराध कायम कर पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र का है.

दरअसल, 30 मार्च 2026 को जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में एक मृतक के पोस्टमार्टम के लिए बेंदरकोना गांव के सरपंच ने जमकर हंगामा मचाया था. वह मृतक का जल्दी पोस्टमार्टम करवाना चाहता था. पर कर्मचारी किसी दूसरे जरूरी काम में बिजी थे. थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहने पर भड़के सरपंच ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए उसका सिर दीवार पर पटक दिया. गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

इलाज के दौरान मौत (CG Sarpanch Arrest)

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने आरोपी सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के लिए धरना भी दिया था. पुलिस ने इस मामले में शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज और मारपीट का अपराध पंजीबद्ध किया था. घायल के इलाज के दौरान जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में 6 अप्रैल को घायल की मौत हो गई.

पुलिस ने मृतक कर्मचारी का पीएम करवाया, जिसमें मृत्यु का कारण सिर में लगी चोट बताया गया. जिस पर हत्या का अपराध भी पंजीबद्ध किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी सरपंच जय सिंह तंवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड में भेजा दिया है.

Releated Posts

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलेगा

रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के युवाओं को सुशासन और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया, विकास का खाका सौंपा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़: सीएम साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को बेल मेटल से बनी ‘माता कौशल्या के राम’ की कलाकृति भेंट की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार देगी ‘मेडिटेशन लीव’: अधिकारियों-कर्मचारियों को विपश्यना शिविर के लिए विशेष अवकाश, ड्यूटी में शामिल होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top