• Home
  • छत्तीसगढ़
  • टर्बाइन में ब्लास्ट के बाद फैली आग, 8 मजदूर घायल, पीछे के रास्ते से बाहर निकले कर्मचारी
Image

टर्बाइन में ब्लास्ट के बाद फैली आग, 8 मजदूर घायल, पीछे के रास्ते से बाहर निकले कर्मचारी

दुर्ग। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में आज आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। इस घटना में 8 मजदूरों को चोटें आई है। घटना की सूचना पर आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। उच्च अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टर्बाइन में ब्लास्ट हुआ, फिर आग फैलती गई। इसकी चपेट में कुछ कर्मचारी आए हैं। पीछे के रास्ते से बीएसपी कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल सके। दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक को हल्की चोट आई है। एक बीएसपी कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हुआ है। घालयों का प्राथमिक उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में करने के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां एक्सरे, ईसीजी आदि किया जा रहा है।

केबल के सहारे उतकर मजदूरों ने बचाई जान

पीबीएस 2 में आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। आग की चपेट में 2 नियमित कर्मचारी और 8 ठेका मजदूर आए थे। चारों तरफ से आग ने घेर लिया था। किसी तरह जान बचाने के लिए ऊपर-नीचे भागते रहे, लेकिन रास्ता नहीं मिला। छत पर भी गए, लेकिन वहां धुआं से कुछ समझ में नहीं आया। इसके बाद केबल को खोलकर विंडो में बांधा गया। इसके सहारे सबको बारी-बारी से नीचे टीन शेड पर उतारा गया। इस तरह सबकी जान बच सकी।

सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा घायलों का इलाज

केबल से हथेली रगड़ खाने से छिल गई है, जिससे कर्मचारी जख्मी हुए हैं। एक कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घायलों का प्राथमिक उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में करने के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल लाया गया है। घायलों में कीर्ति कुमार भगत, महेंद्र कुशवाहा, महेंद्र जायसवाल, वैभव, ओमेंद्र कुमार तिस्दा, सुशांत, मनीष, अवधेश और शिव मोहन त्रिपाठी शामिल हैं।

Releated Posts

वॉकी-टॉकी के इस्तेमाल से सक्रिय गिरोह, घेराबंदी के बावजूद बड़े तस्कर फरार, एक गिरफ्तार

बिलासपुर. पुलिस की तरह गांजा तस्कर वाकी टाकी के माध्यम से तस्करी को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

शराब के नशे में वकील ने हथियार लहराया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के पॉश कॉलोनी रामावैली में एक वकील ने सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाया। इस घटना…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

युवती को स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने के बहाने बुलाया घर, फिर नशीला ड्रिंक बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झाँसा देकर घर बुलाया, और नशीला ड्रिंक पिलाने…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: टर्बाइन सेक्शन में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 7 कर्मचारी घायल

पावर प्लांट-2 में मंगलवार सुबह हुआ धमाका, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर, सेक्टर-9 अस्पताल में घायलों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top