• Home
  • देश - विदेश
  • टीवीके प्रमुख विजय आज तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
Image

टीवीके प्रमुख विजय आज तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अभिनेता से राजनेता बने और TVK (तमिलगा वेट्ट्रि कझगम) प्रमुख विजय 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं, जिससे मध्य तमिलनाडु में एक हाई-प्रोफाइल चुनावी मुकाबले का मंच तैयार हो जाएगा। तमिलनाडु चुनाव 2026 तिरुचिरापल्ली में TVK अध्यक्ष और अभिनेता विजय के यहां आगमन से पहले, तिरुचिरापल्ली (पूर्व) निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. आज यहां वो त्रिची पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने 30 मार्च को पेरम्बूर के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था.

आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत, वह दो सीटों चेन्नई के पेरंबूर और तिरुचि ईस्ट से चुनाव लड़कर कर रहे हैं। TVK अधिकारियों ने बताया कि विजय, जो आगामी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, आज 2 अप्रैल को दोपहर लगभग 12.30 बजे त्रिची नगर निगम के अरियामंगलम क्षेत्रीय कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर मुथु मुरुगेसा पांडियन को अपना नामांकन पत्र सौंपेंगे.

नामांकन के बाद, टीवीके प्रमुख शहर में अपना चुनाव प्रचार शुरू करने वाले हैं, टीवीके के चुनाव अभियान प्रबंधन के महासचिव आधव अर्जुन ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक के बाद यहां पत्रकारों को बताया। उनके अनुसार, उनकी टीम ने एमजीआर प्रतिमा के पास ऐतिहासिक मराक्कडाई जंक्शन और शहर के हवाई अड्डे के पास केके नगर-वायरलेस रोड क्षेत्र में सार्वजनिक भाषण देने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी है। उन्होंने विजय के त्रिची दौरे से पहले पुलिस द्वारा लगाए गए कथित प्रतिबंधों पर भी चिंता जताई। महासचिव आधव अर्जुन ने कहा कि पुलिस ने विजय को त्रिची हवाई अड्डे से नामांकन स्थल तक जाते समय अपनी गाड़ी से खड़े होकर समर्थकों को हाथ हिलाने से मना किया है, और इसे अनधिकृत ‘रोड शो’ करार दिया है।

अर्जुन ने कहा, “हम रोड शो की मांग नहीं कर रहे हैं। अगर समर्थक हवाई अड्डे से 7 किलोमीटर के रास्ते में उन्हें नहीं देख पाते हैं, तो वे अनिवार्य रूप से निर्धारित सभा स्थल पर एकत्रित हो जाएंगे, जिससे भीड़भाड़ और भगदड़ की आशंका पैदा हो जाएगी,” अर्जुन ने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ डीएमके जानबूझकर पुलिस तंत्र का इस्तेमाल प्रशासनिक बाधाएं पैदा करने और टीवीके प्रमुख के चुनाव प्रचार की गति को रोकने के लिए कर रही है।इसी बीच, टीवीके नेता और गोबिचेट्टीपलयम से उम्मीदवार के.ए. सेंगोत्तैयान ने विजय के 2 अप्रैल को होने वाले जन दौरे से पहले बुधवार को तिरुचिरापल्ली का दौरा किया और वहां के स्थल का जायजा लिया।

विजय को सत्तारूढ़ डीएमके के मौजूदा विधायक इनिगो इरुथयाराज और प्रमुख विपक्षी दल एआईएडीएमके के उम्मीदवार जी राजशेखरन से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। त्रिची पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में एक कड़े बहुकोणीय मुकाबले की तैयारी चल रही है। तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

Releated Posts

फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ इस दिवाली देगी दस्तक, सिनेमैटिक गाथा का पहला भाग होगा रिलीज

विज़नरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

Bhajanlal Sharma की Narendra Modi से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है और इसी पावन मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

अवैध कॉल सेंटर को लेकर ED ने बंगाल में चलाया बड़ा ऑपरेशन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगाल में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

सिलेंडर संकट के बीच हंगामा: कहीं मारपीट, कहीं लंबी कतारें; सरकार ने कालाबाजारी पर कसा शिकंजा

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत बढ़ती ही जा रही है।…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top