• Home
  • छत्तीसगढ़
  • यात्रियों की परेशानी बढ़ी, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द
Image

यात्रियों की परेशानी बढ़ी, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द

रायपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे (SECR) के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी लाइन और नई लाइन कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई और एनआई का कार्य किया जाएगा. इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

शालीमार एक्सप्रेस 13 नवंबर से 9 दिन रहेगी रद्द

रद्द होने वाली ट्रेनों में 28 व 31 जनवरी और 4, 7, 11 व 14 फरवरी को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम उत्तर काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस 6 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 26, 29 जनवरी तथा 2, 5, 9 व 12 फरवरी को गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस 6 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 26 जनवरी और 2, 9 फरवरी को गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 

29 जनवरी के अलावा 5 और 12 फरवरी को गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 26, 28 जनवरी और 2, 4, 9 और 11 फरवरी को गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 6 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 28 जनवरी, 4 और 11 फरवरी गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 30 जनवरी और 6,13 फरवरी गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी.

रूट बदलकर और देरी से चलेगी ये गाड़ियां

27 जनवरी और 3, 10, 13 फरवरी को गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया काचीगुडा-निजामाबाद जंक्शन-मुदखेड़ जंक्शन-पिंपल खुटी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर के सिकंदराबाद पहुंचेगी. रास्ते देरी से रवाना होने वाली ट्रेन 11 फरवरी को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिंदराबाद एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी.

Releated Posts

अफीम की अवैध खेती पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन करेगा विनिष्टीकरण की कार्रवाई

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती मामले…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता, रायपुर में जश्न का माहौल

रायपुर। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से दोस्ती कर युवक ने…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top