• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील
Image

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित लौटाई, मदद के लिए सरकार से की थी अपील

बिलासपुर. पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की शुक्रवार तड़के भारत में सुरक्षित वापसी हो गई. तीनों युवक आपस में दोस्त हैं और दुबई घूमने के लिए गए थे, लेकिन वहां युद्ध जैसे हालातों के कारण फंस गए. भारत लौटने के लिए उनकी पहली फ्लाइट 28 फरवरी और दूसरी 3 मार्च को तय थी, लेकिन दोनों बार टिकट कैंसिल हो गई. इसके बाद उन्हें 5 मार्च की अगली फ्लाइट में टिकट मिली. शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे तीनों सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए.

सरकार से मदद की लगाई थी गुहार

दुबई में फंसे युवकों में से एक शिवम ने वीडियो जारी कर हालात स्पष्ट करते हुए भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की अपील की थी. वहीं परिजनों ने भी चिंता जताते हुए सुरक्षित वापसी को लेकर हरसंभव प्रयाय में जुटे हुए थे. तीनों युवकों के परिजनों ने लौटने के बाद राहत की सांस ली है.

वीडियो कॉल पर परिजनों से संपर्क

कोटा में रहने वाले शिवम मिश्रा ने फोन पर बताया था कि वे अपने दोस्तों आकाश और आयुष के साथ घुमने के लिए दुबई आए थे. यहां से लौटने के दौरान ईरान-इजराइल तनाव जैसे स्थिति बढ़ गई, जिससे वापसी के लिए फ्लाइट लगातार कैंसिल हो रही थी. उनके परिजनों में चिंता का माहौल था. हालांकि वीडियो कॉल के जरिए संपर्क बना हुआ था. युवक अपने-अपने परिजनों हालातों की जानकारी भी दे रहे थे.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top