कोरबा। पूर्व गृहमंत्री के पुत्र ने नशे की हालत में पहले डिजायर कार को सेवई की दुकान में घुसा दिया। दुर्घटना के बाद उसने जम कर हंगामा करते हुए सेवई बेचने वाले के साथ मारपीट की। पीडित सेवई विक्रेता की महिला आरक्षक पुत्री थाना पहुंच कर घटना की शिकायत कराने की जिद पर अड़ी रही, पर पुलिस के अधिकारियों ने उसे उल्टे पांव वापस लौटा दिया।
कोरबा के पुरानी बस्ती में रहने वाले भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता और रामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक ननकी राम कंवर के पुत्र संदीप कंवर 52 वर्ष बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे अपने घर से निकले थे। इस दौरान इतवारी बाजार के पास उनकी स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 12 एवाई 1868 से अजीम कुरैशी दुकान के सामने अस्थाई रूप से सेवई बेचने लगाए टेबल एवं टेंट के सामने खड़ी उनकी दोपहिया वाहन से कार सट गई।