सांकरा निको। चरोदा के आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में अकोली के दीवान दंपती के खाते से आठ लाख, सत्तर हजार रुपये गायब होने की शिकायत आई थी।
इसके बाद अन्य खाताधारक भी अपने खातों की जांच करने लगे, जिसके परिणाम स्वरूप सिलतरा के वर्मा दंपती के खाते से 40 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया। इन दोनों मामलों में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर एक अस्थाई बैंक कर्मी सहित दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।