• Home
  • छत्तीसगढ़
  • धान खरीदी केंद्र पर हाथी की मौजूदगी से मचा हड़कंप, कर्मचारी व ग्रामीणों में दहशत
Image

धान खरीदी केंद्र पर हाथी की मौजूदगी से मचा हड़कंप, कर्मचारी व ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक धान खरीदी केंद्र में अचानक दंतेल हाथी आ धमका. हाथी जंगल से निकल कर केंद्र में रखे धान को खाने के फिराक में जा घुसा, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर हाथी को भगाया. लेकिन अचानक हाथी के घुस आने से अब कर्मचारियों और ग्रामीणों में दहशत का महौल है.

राहत की बात यह रही की हाथी ने आक्रोशित होकर किसी पर हमला नहीं किया, वरना किसी बड़ी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था. इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कर्मचारी धान को बचाने के लिए हाथी को खदेड़ने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब हाथी धान खरीदी केंद्र तक पहुंचा हो. इससे पहले भी हाथी कभी भी अचानक केंद्र में घुसकर धान खा जाते रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भी डर का माहौल बन गया और कई लोग रतजगा करने को मजबूर हो गए. मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को खदेड़कर जंगल की ओर भेजा गया. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों और कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top