• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा ने विनायक ताम्रकार को किया निलंबित, उधर फसल देखने खेत पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Image

भाजपा ने विनायक ताम्रकार को किया निलंबित, उधर फसल देखने खेत पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग। जिले में अफीम की अवैध खेती करने का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है. मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की संलिप्तता सामने आने के बाद पार्टी ने उसे जहां तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अफीम की खेती देखने गांव पहुंच गए. कुल मिलाकर अफीम की खेती ने दुर्ग के साथ-साथ प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा दिया है.

दुर्ग कलेक्टोरेट से महज 12-15 किमी दूर स्थित गांव समोदा में एक दिन पहले ही मक्के के खेती के बीच अफीम की अवैध खेती करने का मामला सामने आया था. बच्चों के खेत में घुसकर तोड़ी गई अफीम की बीज ग्रामीणों के बीच पहले चर्चा का विषय रही. अफीम की पुष्टि होने पर ग्राम सरपंच अरुण गौतम ने बात पुलिस तक पहुंचाई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी अफीम की खेती के दायरे को देखकर हैरान रह गए.

पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में

9 एकड़ में की जा रही अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. वहीं प्रदेश में अफीम की पहली खेती के राजधानी तक मची हलचल से प्रशासन भी हरकत में आया. कलेक्टर अभिजीत सिंह ने रात में समोदा गांव पहुंचकर अफीम की फसलों का निरीक्षण किया. जानकार अधिकारियों ने मौके पर खेत में अफीम की खेती की पूरी जानकारी दी.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे खेत में

अफीम की खेती की जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने समर्थकों के साथ समोदा पहुंचे. खेतों में जाकर अफीम की खेती का जायजा लिया. वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष चीफ दीपक बैज ने अफीम की खेती पर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि विनायक चंद्राकर राइस मिल्स प्रसंस्करण के संयोजक हैं. प्रदेश के पदाधिकारी हैं. किसान मोर्चा प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं. प्रदेश और केंद्र के नेताओं के साथ उनकी तस्वीर है. अफीम की खेती कर सरकार क्या संदेश देना चाहती है.

विनायक को भाजपा ने किया निष्कासित

अफीम की खेती में संलिप्तता सामने आने के बाद राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनायक ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से भाजपा ने निलंबित कर दिया गया है. पार्टी अध्यक्ष किरण सिंह देव के नाम से भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डेय ने पत्र जारी कर विनायक ताम्रकार के कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल होने की बात कहते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top