• Home
  • अपराध
  • भाजपा पार्षद पर हमला, रास्ता रोककर की मारपीट; पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
Image

भाजपा पार्षद पर हमला, रास्ता रोककर की मारपीट; पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड की समस्या नहीं सुनने की बात को लेकर तीन युवकों ने पार्षद और उनके दोस्त की बीच रास्ते में रोककर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में पार्षद के नाक, आंख, गाल और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। यह मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 7 टीचर कॉलोनी राजहरा निवासी पार्षद वीरेन्द्र साहू अपने दोस्त हेमंत नेताम के साथ 11 मार्च की रात एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टीचर कॉलोनी ग्राउंड के पास तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने वार्ड की समस्याओं का निराकरण नहीं करने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों और हाथ में पहने स्टील के कड़े (चूड़ा) से मारपीट की, जिससे पार्षद के नाक, आंख और गाल सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

इतना ही नहीं आरोपियों ने गमछे से पार्षद का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। घटना के बाद घायल पार्षद और उनके दोस्त को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद मामले में पार्षद हेमंत नेताम की रिपोर्ट पर राजहरा थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से तीनों आरोपियों को दुर्ग और धमतरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

दीपक यादव (33 वर्ष) पिता बिसौहा राम

अजीत सिंह (34 वर्ष) पिता राम उदगार सिंह

कैलाश साहू ( 38 वर्ष) पिता स्व. सोहन लाल

तीनों आरोपी वार्ड क्रमांक 7 टीचर कॉलोनी, राजहरा के रहने वाले हैं।

Releated Posts

मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग, ‘बिहान’ कैडर की महिलाएं हल्लाबोल पर

कांकेर। छत्तीसगढ़ में एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत कार्यरत सीआरपी (CRP) और सक्रिय महिला संघ की सदस्यों ने…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

IPS संतोष सिंह को केंद्र में नई पोस्टिंग, CISF में डेपुटेशन मंजूर

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह (IPS Santosh Singh) केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उन्हें…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

दोस्ती में खून: हत्या कर लाश डबरी में फेंकी, फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सरगुजा। जिले के उदयपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

CGBSE पेपर लीक विवाद: 12वीं हिंदी का प्रश्नपत्र वायरल, FIR दर्ज; PCC चीफ बैज ने सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के…

ByByNandni Manik Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top