• Home
  • छत्तीसगढ़
  • CGBSE पेपर लीक विवाद: 12वीं हिंदी का प्रश्नपत्र वायरल, FIR दर्ज; PCC चीफ बैज ने सरकार को घेरा
Image

CGBSE पेपर लीक विवाद: 12वीं हिंदी का प्रश्नपत्र वायरल, FIR दर्ज; PCC चीफ बैज ने सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में परीक्षा से पहले कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करा दी है।

बताया जा रहा है कि 14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा से पहले ही 13 मार्च की देर रात सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल वायरल हो गए थे। इसके बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चर्चा तेज हो गई और परीक्षा की पारदर्शिता व विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे।

NSUI ने माध्यमिक शिक्षा मंडल का किया घेराव

इस मामले को लेकर छात्र संगठन NSUI ने भी विरोध जताया है। संगठन ने सोमवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) का घेराव किया। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले में एफआईआर दर्ज – जनसम्पर्क

इधर सरकार के जनसम्पर्क विभाग के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर भी इस मामले को लेकर पोस्ट किया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि ‘बारहवीं कक्षा के हिंदी विषय के पेपर लीक के कथित आरोपों की जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि तथ्य सामने आएं और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।’

दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना

12वीं परीक्षा के पेपर लीक को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार तो बड़ा दावा करती थी कि यूपीएससी के तर्ज पर पेपर कराएंगे। पीएससी की परीक्षा तो छोड़ दीजिए, 12वीं की परीक्षा भी ठीक से नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें भी मिलीभगत है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top