रायपुर, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 3 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सभी दिव्यांगजन और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग हैं और उनकी विशेष क्षमताएँ हमारे सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं, बल्कि उनकी विशिष्ट पहचान और हिम्मत का प्रतीक है। हमें उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर और सम्मानजनक सहयोग देना चाहिए।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समाज से अपील की कि सभी मिलकर ऐसा वातावरण बनाएं, जहाँ दिव्यांगजन सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। अंत में उन्होंने दिव्यांगजन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं
Releated Posts
सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला
बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…
विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…
ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: निचली अदालत का निर्णय पलटा, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला कर्मियों को 7-7 साल की सजा
बिलासपुर। कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने…
भाजपा कार्यालय में आज लगेगा सहयोग केंद्र, विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर, फिल्म सिटी के लिए 1500 पेड़ों की कटाई के विरोध में कांग्रेस का चिपको आंदोलन
रायपुर। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज सहयोग केंद्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सहयोग…