• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला
Image

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली. मृतिका की पहचान मीनाक्षी भतरिया के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला की लगभग 9 महीने पहले शादी हुई थी. मृतिका के मायके पक्ष का आरोप है कि दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे, लेकिन पति के अवैध संबंध के बार में पता चलने के बाद वह परेशान रहती थी. मामला गुरुर थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, मृतिका के पति प्रवीन भतरिया तहसील कार्यकाल गुरुर के रजिस्ट्रार ऑफिस में ऑपरेटर पद पर पदस्थ है. मीनाक्षी और प्रवीन की लगभग 9 महीने पहले सामाजिक रीतिरिवाज़ों से शादी हुई थी. शुरूआत में दोनों के बीच सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन बाद में मीनाक्षी को प्रवीन के अवैध संबंध का पता चल गया. मीनाक्षी के मायके वालों का कहना है कि वह अपने पति के अवैध संबंध से परेशान थी.

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर महिला की लटकी हुई लाश मिली. पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित शव को नीचे उतारा और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top