• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राज्य शासन की स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर का स्थल निरीक्षण
Image

राज्य शासन की स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर का स्थल निरीक्षण

धमतरी,  जिले के शहरी विकास एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा आज प्रातः शहर के विभिन्न विकास कार्यों हेतु चयनित स्थलों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति, उपयोगिता एवं नियोजन का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने विंध्यवासिनी मंदिर के समीप स्थित नालंदा परिसर में प्रस्तावित सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह परियोजना जिले की शैक्षणिक पहचान को नई ऊँचाई प्रदान करेगी। राज्य शासन द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 1121.94 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसके अंतर्गत 500 सीटर क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इसमें आधुनिक पठन सुविधाओं के साथ हरित विकास, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं शांत अध्ययन वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके पश्चात कलेक्टर ने दानिटोला वार्ड एवं जालमपुर प्राथमिक शाला मैदान में प्रस्तावित ऑक्सी जोन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के बीच हरित क्षेत्र नागरिकों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक हैं।

निरीक्षण के दौरान कांटा तालाब परिसर में प्रस्तावित चौपाटी स्थल का भी अवलोकन किया गया। 196.27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस चौपाटी से नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित मनोरंजन स्थल उपलब्ध होगा।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल मकई गार्डन का भी निरीक्षण किया तथा इसके सौंदर्यीकरण की संभावनाओं पर चर्चा की। शासन द्वारा मकई गार्डन के विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु लगभग 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे पार्क को आधुनिक, आकर्षक एवं परिवार अनुकूल स्वरूप दिया जाएगा।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि शहर के विकास से जुड़ी सभी परियोजनाएं नागरिकों की आवश्यकता और सुविधा को केंद्र में रखकर क्रियान्वित की जा रही हैं। सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में, गुणवत्ता के साथ एवं नियमानुसार पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।”

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं प्रभारी आयुक्त नगर निगम श्रीमती इंदिरा देवहारी, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, नगर निगम उपायुक्त श्री पी.सी. सारवा, कार्यपालन अभियंता श्री जगत ने मकई गार्डन, रेलवे स्टेशन एवं आंबेडकर चौक के समीप स्थित शासकीय भूमि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top