• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 11 दिसंबर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तर पर आयोजन होगा
Image

11 दिसंबर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तर पर आयोजन होगा

रायपुर, बस्तर के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने बस्तर ओलम्पिक-2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक जगदलपुर में किया जा रहा है। संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का उदघाटन समारोह 11 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे प्रियदर्शिनी स्टेडियम में होगा। इसमें विशिष्ट अतिथियों के साथ ही स्थानीय सांसद, विधायक तथा आमंत्रित विशिष्ट खिलाड़ी शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के आयोजन के लिए जगदलपुर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा एवं खेलो इंडिया परिसर पंडरीपानी में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। बस्तर संभाग के सभी जिलों के खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक आयोजित बस्तर ओलम्पिक स्थानीय युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। स्थानीय खेल संघों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों और स्कूल-कॉलेजों के सहयोग से यह आयोजन पूरे संभाग में उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस आयोजन में विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। बस्तर ओलम्पिक से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिलेगी। यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top