• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 15वें वित्त की राशि न मिलने पर पंचायत प्रतिनिधियों का विरोध, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
Image

15वें वित्त की राशि न मिलने पर पंचायत प्रतिनिधियों का विरोध, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। 15वें वित्त आयोग की वर्ष 2025–26 की मूलभूत राशि अब तक जारी नहीं होने से जिले के पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. सोमवार को सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य एकजुट होकर जनपद पंचायत महासमुंद परिसर में एकत्र हुए और रैली निकालते हुए जिला पंचायत पहुंचे. प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र राशि आवंटन का प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की.

पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि 15वें वित्त आयोग की राशि नहीं मिलने से पंचायतों में साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, मरम्मत कार्य और अन्य मूलभूत सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं. इससे पंचायती राज संस्थाओं की कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

उन्होंने बताया कि आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वच्छता, सजावट, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए भी पंचायतों के पास कोई राशि उपलब्ध नहीं है. जबकि पूर्व वर्षों में 15वें वित्त की राशि 15 अगस्त या उससे पहले ही जारी कर दी जाती थी.पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही राशि आवंटन का प्रस्ताव नहीं भेजा गया तो वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने को मजबूर होंगे.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top