• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अगले पाँच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं, रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना
Image

अगले पाँच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं, रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना

रायपुर। ईएसएसओ-भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर सहित कुछ शहरों में सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में इस दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।

आज का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आगामी 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि के लिए किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रायपुर का स्थानीय पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर शुक्रवार की सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

कोहरे की आगोश में कई इलाके 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है.

Releated Posts

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

गोधन संरक्षण को बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का शुभारंभ किया

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

ऑनलाइन हथियार डिलीवरी का मामला: मिशो के दो कर्मचारी पुलिस के शिकंजे में

दुर्ग। हत्या के प्रयास के एक मामले की जांच के दौरान दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

नशे के खिलाफ निर्णायक जंग: साय सरकार ने बनाई SOG और एंटी नारकोटिक्स सेल

रायपुर। छत्तीसगढ़, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, प्राकृतिक संसाधनों और शांत सामाजिक जीवन के लिए जाना जाता रहा है।…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top