• Home
  • छत्तीसगढ़
  • “हार खरीदने के बहाने ज्वेलरी दुकान में चोरी, दुर्ग से महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Image

“हार खरीदने के बहाने ज्वेलरी दुकान में चोरी, दुर्ग से महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी दुकान के संचालक ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला और एक युवक सोने का रानी हार खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे। उस समय दुकान में संचालक का पुत्र भी मौजूद था।

दुकान में जेवर देखने के दौरान महिला ने चालाकी से सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और चांदी की बिछिया पहन ली। इसके बाद उसने बहाना बनाया कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह भी एक हार खरीदेगी। कुछ देर बाद महिला फोन पर बात करते हुए दुकान के बाहर गई और सहेली को बुलाकर लाने की बात कहकर वहां से फरार हो गई।

महिला के काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके साथ आए युवक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम मेषराम साहू और महिला का नाम कमलेश्वरी साहू बताया। पूछताछ के दौरान युवक भी मौका देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा थाने में मामला दर्ज किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार महिला आरोपी का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने दुर्ग शहर से महिला आरोपी को चोरी किए गए जेवरों सहित गिरफ्तार किया।

बरामद सामान

आरोपियों के कब्जे से निम्न सामान बरामद

  • सोने का रानी हार
  • सोने की चांद बाली (1 जोड़ी)
  • सोने की अंगूठी
  • चांदी की पायल (1 जोड़ी)
  • चांदी की बिछिया (3 जोड़ी)
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 5.33 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कमलेश्वरी साहू (35 वर्ष), निवासी ग्राम चांपा, जिला जांजगीर चांपा
  2. मेषराम साहू (21 वर्ष), निवासी ग्राम बिरोदा, थान अभनपुर, जिला रायपुर

महिला आरोपी मेषराम के दोस्त की भाभी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top