• Home
  • छत्तीसगढ़
  • घरवालों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 22 डकैतों को किया गया सलाखों के पीछे
Image

घरवालों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 22 डकैतों को किया गया सलाखों के पीछे

कोरबा डकैती कांड : बालको थाना क्षेत्र के तराईदांड डकैती कांड में पुलिस ने 19 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज फिर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल 22 डकैतों को पकड़ा गया है और अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है. इस मामले में रोचक बात यह रही कि डकैतों वारदात को अंजाम देते समय मकान मालिक से कहा कि “सौम्या चौरसिया का पैसा कहां रखा है, बता दो… नहीं तो मारे जाओगे!”

 बता दें कि 6 तारीख को मकान मालिक शत्रुघ्न दास के घर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. मकान मालिक ने डकैती कर डेढ़ लाख नगदी और जेवरात ले जाने की शिकायत की थी. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने पहले 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनके कब्जे से चार पहिया वाहन के अलावा हथियार भी जब्त किया गया था. गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर रिश्वतखोरी कर जबरन गिरफ्तारी का आरोप भी लगाया था.

ग्रामीणों ने सौम्या चौरसिया को लेकर उठाए सवाल

पकड़े गए आरोपियों में कोरबा के अलावा जांजगीर-चंपा और सक्ति जिले के लोग भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने सौम्या चौरसिया को लेकर सवाल उठाया है कि कहां-कहां से शत्रुघ्न के पास इतनी संपत्ति आई। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

डकैती में चौंकाने वाला खुलासा

पीड़ित परिवार की बेटी बबीता दास निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया की क्लासमेट रह चुकी है. दुर्ग में दोनों ने साथ पढ़ाई की थी। कांग्रेस शासनकाल में जब सौम्या ज्वाइंट कलेक्टर के रूप में सीएम ऑफिस में उप सचिव थीं. तब बबीता कुछ समय उनके घर पर भी रहती थी. कोयला घोटाले में सौम्या की गिरफ्तारी के बाद बबीता अपने घर लौटकर शादी कर ली थी.

गिरफ्तार आरोपियों के पहचान:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि बालको में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने 19 आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया था. इस मामले में 3 और आरोपियों को पाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. जिनके नाम लक्ष्मी नारायण श्याम, विनोद कुमार सलाम और अक्षय कुमार पावले कटघोरा निवासी है. इनके कब्जे से हथियार और नगदी रकम भी बरामद किए गए हैं. पुलिस इस मामले में और भी आरोपियों की तलाश कर रही है.

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top