• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्यों से लाए जा रहे 25 हजार मेट्रिक टन अवैध धान जब्त किया गया। खाद्य मंत्री बघेल ने इस पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
Image

अन्य राज्यों से लाए जा रहे 25 हजार मेट्रिक टन अवैध धान जब्त किया गया। खाद्य मंत्री बघेल ने इस पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी है। इसी बीच दूसरे राज्यों के किसान और कोचिए यहां धान खपाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख़्त कदम उठाए हैं। धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा करते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि अब तक दूसरे राज्यों से लाए जा रहे 25 हजार मेट्रिक टन धान को पकड़ने की कार्रवाई की गई है।

मंत्री बघेल ने कहा कि सभी जिलों की सीमाओं पर 273 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। बॉर्डर वाले जिलों में सर्वाधिक चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान की खरीद देश में सर्वाधिक कीमत पर होती है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपये में खरीदी की होती है।

मंत्री बघेल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया है कि धान खरीदी में किसानों का नुकसान कहीं नहीं होना चाहिए। बाहर से आने वाले स्थानों पर और कड़ी निगरानी रखी जाए और निरंतर कार्रवाई की जाए। अगर कहीं किसानों के धान को ज्यादा तौला जा रहा है तो तत्काल उन पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अलग-अलग जिलों में लगातार निरीक्षण कर रहा हूं।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top