• Home
  • देश - विदेश
  • पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुनीर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और ट्रंप को भारत से माफी माँगनी चाहिए
Image

पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुनीर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और ट्रंप को भारत से माफी माँगनी चाहिए

पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने एक इंटरव्यू में कहा है, “पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश घोषित किया जाना चाहिए…और अमेरिका आने पर आसिम मुनीर को सम्मानित नहीं, गिरफ्तार किया जाना चाहिए।” रुबिन ने आगे कहा, “पिछले एक साल में हमने भारत के साथ जैसा बर्ताव किया है। उसके लिए अमेरिका को खुलकर माफी मांगनी चाहिए।” पाकिस्तान और आसिम मुनीर को लेकर अमेरिका के एक शीर्ष पूर्व अधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है।

पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने एक इंटरव्यू में कहा है, “पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश घोषित किया जाना चाहिए…और अमेरिका आने पर आसिम मुनीर को सम्मानित नहीं, गिरफ्तार किया जाना चाहिए।” पेंटागन के पूर्व अधिकारी रुबिन ने कहा, अमेरिका के लिए पाकिस्तान को गले लगाने का कोई रणनीतिक लॉजिक नहीं है। रुबिन ने आगे कहा, जिस तरह ट्रंप ने भारत और रूस को करीब लाया है उन्हें नोबल दिया जाना चाहिए।

अमेरिका आने पर आसिम मुनीर को किया जाए गिरफ्तार

रुबिन ने कहा, इसे आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश घोषित किया जाना चाहिए। अगर आसिम मुनीर अमेरिका आते हैं तो उन्हें सम्मानित करने के बजाय गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हमें पर्दे के पीछे शांत डिप्लोमेसी की जरूरत है।

ट्रंप को भारत से मांगनी चाहिए माफी

पेंटागन के पूर्व अधिकारी न कहा, पिछले एक साल में हमने भारत के साथ जैसा बर्ताव किया है। उसके लिए अमेरिका को खुलकर माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को माफी मांगना पसंद नहीं है, लेकिन अमेरिका के लोकतंत्रों का हित एक आदमी के अहंकार से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो’।

ट्रंप पर तंज कसते हुए नोबेल पुरस्कार दिए जाने की मांग की

रुबिन ने भारत और रूस के रिश्तों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी है। उन्होंने आगे कहा, ‘रूस के नजरिए से, यह दौरा बहुत पॉजिटिव है। भारत ने व्लादिमीर पुतिन को ऐसे सम्मान दिए हैं जो उन्हें दुनिया में कहीं और मुश्किल से मिलेंगे। रुबिन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर कहा, ‘जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस को एक साथ लाया, उसके लिए वह नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं।’

दोनों देशों के बीच हुए कितने एग्रीमेंट (MoUs) सच में पूरे होंगे? अभी जो फैसले लिए जा रहे हैं, उनमें से कितने सच में हितों के मेल की वजह से लिए जा रहे हैं? कितने फैसले इस वजह से लिए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत के साथ बड़े तौर पर कैसा बर्ताव किया है, उसके प्रति दुश्मनी है?’

Releated Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के मुकदमों की पैरवी हेतु 36 अधिवक्ताओं का पैनल गठित, सूची जारी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के मुकदमों (करों से संबंधित मामलों को छोड़कर) की पैरवी…

ByByNandni Manik Feb 23, 2026

Disha Patani के साथ रिश्ते की खबरों पर Talwiinder Singh Sidhu ने तोड़ी चुप्पी, कहा – “मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder Singh Sidhu) के साथ डेटिंग…

ByByNandni Manik Feb 5, 2026

ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, आज SIR मामले की सुनवाई; मौजूदा मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार कोर्ट में रखेंगी अपना पक्ष

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण…

ByByNandni Manik Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top