• Home
  • छत्तीसगढ़
  • खरीदी केंद्र में धान की बोरियों पर पानी डालने का मामला सामने आया है। किसानों की शिकायत के बाद जांच के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
Image

खरीदी केंद्र में धान की बोरियों पर पानी डालने का मामला सामने आया है। किसानों की शिकायत के बाद जांच के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

अभनपुर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान की बोरियों में पानी डालने का मामला तूल पकड़ लिया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के साथ media में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की टीम जांच के लिए खरीदी केंद्र पहुंची है.

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने खरीदी केंद्र में पहुंचकर कर्मचारियों को रंगे हाथ धान की बोरियों में पानी डालते हुए पकड़ा था. ग्रामीणों का आरोप था कि धान का वजन बढ़ाने के लिए बोरियों में पानी डाला जा रहा था, जिससे किसानों के साथ-साथ शासन को भी आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है.

खरीदी केंद्र में कर्मचारियों की इस कारगुजारी की खबर media में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है, जिसके बाद जांच टीम का गठन कर भलेरा भेजा गया है.

इस बीच कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू सहित बड़ी संख्या में किसान आज सहकारी समिति में पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. मामले में आरंग एसडीएम ने बताया कि सहकारिता विभाग की टीम को जांच के लिए भलेरा भेज दिया गया है. जांच उपरांत दोषियों पर एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top