• Home
  • छत्तीसगढ़
  • खेत में आग ताप रही मां-बेटी पर हाथी ने हमला कर दिया, जिसमें वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई
Image

खेत में आग ताप रही मां-बेटी पर हाथी ने हमला कर दिया, जिसमें वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कटघोरा वनमंडल के पसान क्षेत्र अंतर्गत गोलाबाहरा गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. खेत में आग ताप रहीं मां-बेटी पर जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार इंद्रकुंवर अपनी बेटी के साथ घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित खेत के खनियार में धान साफ कर रहीं थीं और ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थीं. इसी दौरान जंगल से निकला एक हाथी अचानक उन पर टूट पड़ा. बेटी किसी तरह खतरा भांपकर घर की ओर भागी, लेकिन इंद्रकुंवर को हाथी ने पीछे से घेर लिया और कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या खेत की ओर न जाएं और सतर्क रहें.

Releated Posts

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

रात 10 बजे के बाद DJ-धुमाल पर रोक, पुलिस और संचालकों की बैठक में फैसला

रायपुर। विवाह सीजन के दौरान डीजे और धुमाल को लेकर होने वाली शिकायतों और विवादों को देखते हुए…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

भाजपा ने विनायक ताम्रकार को किया निलंबित, उधर फसल देखने खेत पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग। जिले में अफीम की अवैध खेती करने का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है. मामले में…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ई-वाहनों को बढ़ावा: GK Electric और लोक सुविधा ने किया समझौता, मिलेगी सरल फाइनेंस सुविधा

भारत की अग्रणी थ्री-व्हीलर ई-व्हीकल निर्माता कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ने अपने ई-पैसेंजर और ई-कार्गो वाहनों की फाइनेंसिंग सुविधा…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top