• Home
  • छत्तीसगढ़
  • डबरी बनी खुशहाली का आधार: किसान हिरमाराम की आमदनी दोगुनी होकर सालाना एक लाख रुपये तक बढ़ी
Image

डबरी बनी खुशहाली का आधार: किसान हिरमाराम की आमदनी दोगुनी होकर सालाना एक लाख रुपये तक बढ़ी

रायपुर,

 डबरी बनी खुशहाली की राह : किसान हिरमाराम की आमदनी हुई दोगुनी, सालाना बढ़ी एक लाख रुपये तक

मनरेगा से निर्मित एक छोटी-सी डबरी ने किसान हिरमाराम के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। डबरी बनते ही पहली ही बारिश का मौसम उनके लिए सौभाग्य लेकर आया। डबरी पानी से भर गई और हिरमाराम ने धान खेती के साथ-साथ मछली पालन भी शुरू कर दिया। उन्होंने 5 किलो मछली बीज डालकर पालन शुरू किया, जिससे उन्हें हर साल लगभग एक लाख 10 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने लगी।

मनरेगा से 2 लाख 94 हजार रुपये की स्वीकृति से बनाई डबरी

      सुकमा जिले में कलेक्टर और जिला सीईओ के मार्गदर्शन में शासकीय योजनाओं का प्रभाव तेजी से दिखाई दे रहा है। जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन आजीविका से जुड़ी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचा रहा है। ग्राम पंचायत रामाराम के किसान हिरमाराम, जिनके पास केवल 2 एकड़ जमीन है, पहले सिर्फ बारिश के दिनों में ही खेती कर पाते थे। सिंचाई की सुविधा न होने से बाकी समय खेत खाली रहते थे और परिवार की आय भी बहुत कम थी। ग्रामसभा में जब उन्हें मनरेगा के तहत डबरी निर्माण की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत आवेदन किया। ग्राम पंचायत ने 2 लाख 94 हजार रुपये की स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया

डबरी बनने से नियमित आमदनी का साधन मिला

     हिरमाराम खुशी से बताते हैं कि पहले उनकी आय सिर्फ खेती पर निर्भर थी, लेकिन डबरी बनने से उन्हें नियमित आमदनी का नया साधन मिल गया है। वे कहते हैं कि मनरेगा ने मुझे आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का दिल से धन्यवाद करता हूं। यह डबरी अब उनके परिवार की खुशहाली का स्थायी आधार बन चुकी है।।

Releated Posts

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

रात 10 बजे के बाद DJ-धुमाल पर रोक, पुलिस और संचालकों की बैठक में फैसला

रायपुर। विवाह सीजन के दौरान डीजे और धुमाल को लेकर होने वाली शिकायतों और विवादों को देखते हुए…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

भाजपा ने विनायक ताम्रकार को किया निलंबित, उधर फसल देखने खेत पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग। जिले में अफीम की अवैध खेती करने का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है. मामले में…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ई-वाहनों को बढ़ावा: GK Electric और लोक सुविधा ने किया समझौता, मिलेगी सरल फाइनेंस सुविधा

भारत की अग्रणी थ्री-व्हीलर ई-व्हीकल निर्माता कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ने अपने ई-पैसेंजर और ई-कार्गो वाहनों की फाइनेंसिंग सुविधा…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top