• Home
  • छत्तीसगढ़
  • धान खरीदी को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत ने आरोप लगाया कि किसानों का रकबा कम कर दिया गया है और कई जगहों पर रकबा शून्य कर दिया गया है
Image

धान खरीदी को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत ने आरोप लगाया कि किसानों का रकबा कम कर दिया गया है और कई जगहों पर रकबा शून्य कर दिया गया है

रायपुर. पूर्व खाद्य मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने धान खरीदी को लेकर आरोप लगाया है. भगत ने कहा कि किसानों का रकबा काटा दिया गया है. कई जगहों पर शून्य कर दिया गया है. किसानों पर सारी ताकत, दादागिरी और हेकड़ी दिखाई जा रही है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेशभर के किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में खेती करना किसानों के लिए कठिन हो गया है. उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत किसानों के काटे गए रकबे को जोड़ने का काम करें. (धान खरीदी को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत का आरोप)

पूर्व मंत्री भगत ने कहा- राजस्व वसूली में कमी, ये सरकार का घाटा…

नई जमीन गाइडलाइन के लिए लोगों से मांगे गए सुझाव मामले में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि  उनकी बात पर हंसी आती है. प्रदेश का मुखिया किससे मांग कर रहे हैं. सारा पावर अधिकार उनके पास है. किसके पहल से परिवर्तन लाया गया ? किसके कहने पर समस्या पैदा किया गया? रजिस्ट्री के कारण राजस्व वसूली में कमी आ गया, ये सरकार का घाटा है.

भगवान के कई रूप, जरूरी नहीं BJP जो चाहे वैसा देखें : पूर्व मंत्री भगत

नवा रायपुर के चंदखुरी में कांग्रेस सरकार में स्थापित की गई राम मूर्ति को हटाकर नए जगह स्थपित कए जाने पर पूर्व मंत्री अमरजीत ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राम के नाम पर ढोंग और दिखावा करते हैं. खुद कुछ नहीं कर सके, अब हमने जो भगवान राम की मूर्ति स्थापित की है, उसमें कमी ढूंढ रहे हैं. भगवान के कई रूप हैं, जरूरी नहीं भाजपी जो चाहे बैसा देखें. यहां की मूर्ति कहीं और जा रही है, इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या ही होगा.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top