• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरकार की पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से ग्राम बेल्हाडीह के किसान समारू को बड़ी राहत मिली है
Image

सरकार की पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से ग्राम बेल्हाडीह के किसान समारू को बड़ी राहत मिली है

रायपुर,

सरकार की धान खरीदी की पारदर्शी व्यवस्था से ग्राम बेल्हाडीह के किसान समारू को मिली बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान 15 नवंबर से प्रारंभ किया गया है। यह अभियान प्रदेश के किसानों की आर्थिक सुरक्षा को नए आयाम प्रदान कर रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड सक्ती के ग्राम बेल्हाडीह के किसानी समारू बंजारे की कहानी सरकार की किसान हितैषी नीतियों और सुचारू पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था की उत्कृष्ट मिसाल के रूप में सामने आई है।

समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किसान के लिए अत्यंत सुविधाजनक

किसान श्री समारू बंजारे ने धान उपार्जन केंद्र बेल्हाडीह में 31.20 क्विंटल धान विक्रय कर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त किया। धान विक्रय के उपरांत उन्होंने शासन एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान खरीदी व्यवस्था सहज, सरल और किसानों के लिए अत्यंत सुविधाजनक है, जिससे उन्हें बिना किसी परेशानी के अपना धान बेचने में आसानी हो रही है।

 ऑनलाइन टोकन प्रणाली बनी किसानों की सबसे बड़ी सुविधा बंजारे ने बताया कि पहले टोकन के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता था और पूरा दिन निकल जाता था, जिससे खेती-किसानी का काम भी प्रभावित होता था। अब मोबाइल फोन से ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त हो जाता है और समय पर सूचना भी मिल जाती है। इसके चलते खरीदी केंद्र पहुंचते ही तुरंत तौलाई हो जाती है, जिससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की समस्या भी समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था ने किसानों की मेहनत, समय और संसाधनों तीनों की ही बचत सुनिश्चित की है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top