• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आज से लंबी दूरी की रेल यात्रा हुई महंगी, जानें कितना बढ़ा किराया
Image

आज से लंबी दूरी की रेल यात्रा हुई महंगी, जानें कितना बढ़ा किराया

रायपुर. भारतीय रेल ने ट्रेनों के किराये में बदलाव किया है, जो शुक्रवार से लागू हो गया. 215 किलोमीटर से ज्यादा के यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे. वहीं उपनगरीय ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट धारकों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बता दें कि 21 दिसंबर को मंत्रालय ने ट्रेनों के किरायों में 26 दिसंबर से बढ़ोतरी की घोषणा की थी. साल में यह दूसरी बार रेल किराए में बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले जुलाई में यात्री किराए वृद्धि देखने को मिली थी.रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी साधारण ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है. 216 से 2,250 किमी तक के किराये में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. स्लीपर क्लास में 1 पैसे प्रति किमी और एसी में 2 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ा है. राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत समेत अन्य विशेष ट्रेनों में भी श्रेणी के अनुसार वही बढ़ोतरी लागू होगी. उन लोगों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा, जिन्होंने 26 दिसंबर से पूर्व टिकट बुक किया है.

कितना बढ़ेगा किराया ?

  • 215 किलोमीटर तक दूरी में कोई वृद्धि नहीं
  • 216 से 750 किलोमीटर की दूरी में 5 रुपये की वृद्धि
  • 751 से 1250 किलोमीटर की दूरी में 10 रुपये की वृद्धि
  • 1251 से 1750 किलोमीटर की दूरी में 15 रुपये की वृद्धि
  • 1751 से 2250 किलोमीटर की दूरी में 20 की वृद्धि

Releated Posts

घर से लापता लड़की विवाह के लिए मंदिर पहुंची, लड़के की मां जो सिक्योरिटी गार्ड हैं वहां मिली, दोनों पक्षों में भड़की मारपीट

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता हुई एक लड़की मां सर्वमंगला मंदिर में एक युवक…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

कोरबा में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा किया, कार से दुकान में घुसा और मारपीट की

कोरबा। पूर्व गृहमंत्री के पुत्र ने नशे की हालत में पहले डिजायर कार को सेवई की दुकान में…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आईडीबीआई बैंक खाताधारकों के लाखों रुपये गायब, मामले में दो गिरफ्तार

सांकरा निको। चरोदा के आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब होने के मामले लगातार सामने आ…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

E-चालान के बकाया निपटारे के लिए 14 मार्च अंतिम तारीख: लोक अदालत में जमा न होने पर गाड़ियां जब्त की जाएंगी

रायपुर : अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top