• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अनियमितता पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: तीन पोहा मिलों का स्टॉक सील
Image

अनियमितता पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: तीन पोहा मिलों का स्टॉक सील

रायपुर, समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग के मामले में गड़बड़ी पर सख्ती बरतते हुए बलौदाबाजार प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितता का मामला पकड़ में आने पर तीन पोहा मिलों के स्टॉक को सील किया गया है, वहीं 384 कट्टा अवैध धान जब्त कर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा क्षेत्र अंतर्गत श्री गणेश बिंद्रा देवी इंडस्ट्रीज, खोखली, एन.के. पोहा मिल्स एवं दीक्षा इंडस्ट्रीज पोहा मिल में संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण दौरान संबंधित मिलों में क्रमशः 638.40 क्विंटल, 63.60 क्विंटल एवं 96.40 क्विंटल धान का अतिरिक्त स्टॉक पाया गया। उक्त अनियमितता पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए तीनों मिलों के स्टॉक को सील किया गया।

इसी क्रम में ग्राम रीकोखुर्द में पवनकुमार साहू, पिता गजाधर द्वारा 108 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर धान को वाहन सहित ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया। तहसील पलारी के ग्राम सुंदरावन में पोखन जायसवाल से 200 कट्टा धान तथा नवागांव खरोरा से 56 कट्टा सरना धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए जब्त किया गया। तहसील लवन अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा में विनोद गायकवाड़ द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 20 बोरी धान को जब्त कर ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध भंडारण, परिवहन एवं अनियमित गतिविधियों कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top