• Home
  • अपराध
  • ATM में कैश जमा करने गए बैंक कर्मचारियों से 50 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस
Image

ATM में कैश जमा करने गए बैंक कर्मचारियों से 50 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में PNB ATM में बैंक कर्मचारियों से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एटीएम में नकदी डालने गईं दो महिला कर्मचारियों से नकाबपोश बदमाश ने बचे हुए कैश (50 हजार रुपये) लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौंक के PNB ATM का है. दोनों महिला कर्मचारी आज दोपहर 12 बजे 8 लाख, 50 हजार रुपये लेकर एटीएम में कैश डालने पहुंची थीं. महिला कर्मचारियों ने 7 लाख 50 हजार रुपये एटीएम में डालकर मशीन को लॉक कर दिया था. इसी दौरान मुंह में गमछा बांधे एक अज्ञात आरोपी ने एटीएम बूथ में घुसकर वारदात को अंजाम दिया.

आरोपी ने महिला कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे डालकर उनसे 50 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया.फिलहाल इस मामले में पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके. 

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top