• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को जब्त किया
Image

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को जब्त किया

रायपुर,

अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग और उड़नदस्ता दल ने बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

अभियान के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त पाँच वाहन—ग्राम पुछेली से एक ट्रैक्टर, पीथमपुर से एक हाईवा, कनस्दा से एक ट्रैक्टर तथा बम्हनीडीह क्षेत्र से दो हाईवा—जप्त किए गए। सभी वाहनों को पुलिस रक्षित केंद्रों और संबंधित थानों में सुरक्षा के लिए रखा गया है। जिला खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू ने जानकारी दी कि जिले में अब तक अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कुल 76 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 66 अवैध परिवहन, 6 अवैध उत्खनन और 4 अवैध भंडारण के मामले शामिल हैं। इन मामलों में कुल 24,65,550 रुपये की शास्ति राशि वसूलकर खनिज मद में जमा की गई है। अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जब्त वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुनरावृत्ति होने पर संबंधित मामलों में न्यायालयीन परिवाद दर्ज किए जाएंगे। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनन रोकथाम के लिए खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा लगातार गश्त व जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Releated Posts

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

रात 10 बजे के बाद DJ-धुमाल पर रोक, पुलिस और संचालकों की बैठक में फैसला

रायपुर। विवाह सीजन के दौरान डीजे और धुमाल को लेकर होने वाली शिकायतों और विवादों को देखते हुए…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

भाजपा ने विनायक ताम्रकार को किया निलंबित, उधर फसल देखने खेत पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग। जिले में अफीम की अवैध खेती करने का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है. मामले में…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ई-वाहनों को बढ़ावा: GK Electric और लोक सुविधा ने किया समझौता, मिलेगी सरल फाइनेंस सुविधा

भारत की अग्रणी थ्री-व्हीलर ई-व्हीकल निर्माता कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ने अपने ई-पैसेंजर और ई-कार्गो वाहनों की फाइनेंसिंग सुविधा…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top