• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बंदर ने मां की गोद से 15 दिन की नवजात को छीनकर कुएं में फेंका, डायपर के सहारे बची मासूम की जान, गांव में दहशत का माहौल
Image

बंदर ने मां की गोद से 15 दिन की नवजात को छीनकर कुएं में फेंका, डायपर के सहारे बची मासूम की जान, गांव में दहशत का माहौल

जांजगीर-चांपा। जिले के सिवनी गांव में एक बेहद हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के आंगन में अपनी मां की गोद में बैठी 15 दिन की मासूम बच्ची को एक बंदर अचानक झपट्टा मारकर छीन ले गया और कुछ ही पलों में पास स्थित खुले कुएं में फेंक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बंदर बच्ची को लेकर भाग चुका था। मासूम के कुएं में गिरते ही मां की चीख-पुकार गूंज उठी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

डायपर की वजह से बची जान

ग्रामीणों ने तुरंत कुएं में झांककर बच्ची की तलाश शुरू की। करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद बच्ची कुएं के भीतर पानी में डूबी हुई दिखाई दी। जिसके बाद बिना देर किए ग्रामीणों ने कुएं से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बच्ची ने डायपर पहना हुआ था, जिसके चलते बच्ची कुएं के पानी में डूबने से बच गई, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

कुएं से बाहर निकालते ही मासूम को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते रेस्क्यू होने के कारण बच्ची की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top