• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन”
Image

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन”

धमतरी,  भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला धमतरी के महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाखारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नवा बिहान संरक्षण अधिकारी, महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) एवं आईसीपीएस काउंसलर द्वारा छात्र-छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की उपयोगिता की जानकारी दी गई। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिलाओं एवं बालिकाओं को मिलने वाली सहायता व सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर छात्राओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं, जिससे वे शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।

स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित अधिकारियों द्वारा छात्राओं को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए उसके प्रारंभिक लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को सकारात्मक सोच अपनाने एवं स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, निषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 की जानकारी देते हुए महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त विवाह पूर्व परामर्श केंद्र “तेरे मेरे सपने” के विषय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई, जिससे वे विवाह से पूर्व जिम्मेदारियों, आपसी समझ एवं स्वस्थ पारिवारिक जीवन के महत्व को समझ सकें।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं युवाओं में स्वास्थ्य, सुरक्षा, अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top