• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच: सुरक्षा को लेकर IG-DIG की बैठक, होटल से स्टेडियम तक 2,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे
Image

भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच: सुरक्षा को लेकर IG-DIG की बैठक, होटल से स्टेडियम तक 2,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे

रायपुर: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच, सुरक्षा तैयारियां जोरों पर नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच होने जा रहा है। फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखने के लिए उत्साहित हैं। मैच की सुरक्षा और आयोजन तैयारियों को लेकर सोमवार को पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। रायपुर रेंज आई अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एसएसपी रायपुर समेत डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

बीसीसीआई को स्टेडियम हैंडओवर किए जाने के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच होगा। बीसीसीआई के नियमों के तहत सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी जाएगी। यातायात और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग 2,000 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए जाएंगे। स्टेडियम, होटल और पूरे रूट पर पुलिसकर्मी उपस्थित रहेंगे।

मैच की जानकारी:

  • मैच: भारत vs दक्षिण अफ्रीका (दूसरा वनडे)
  • तारीख: बुधवार, 3 दिसंबर 2025
  • स्थान: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर
  • टॉस: दोपहर 1:00 बजे
  • मैच शुरू: 1:30 बजे

मुकाबले की खास बातें:

  • स्टेडियम पहली बार CSCS की पूरी जिम्मेदारी में बड़ा अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित कर रहा है।
  • हाल ही में स्टेडियम 30 साल की लीज पर संघ को सौंपा गया।
  • इस फैसले के बाद यहां टेस्ट क्रिकेट की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।
  • फैंस को लंबे समय बाद टीम इंडिया को लाइव देखने का मौका मिलेगा।

स्टेडियम हाउसफुल रहने का अनुमान:

टिकटों की बिक्री और फैंस की दीवानगी को देखते हुए आयोजकों का अनुमान है कि मुकाबले के दिन स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा और दर्शकों को बेहतरीन क्रिकेट का रोमांच मिलेगा।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026
1 Comments Text
  • trading platform says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hey I am so excited I found your weblog, I really found you by mistake, while I was browsing on Digg for something else, Regardless I am here now and would just like to say cheers for a incredible post and a all round thrilling blog (I also love the theme/design), I don’t have time to read it all at the minute but I have bookmarked it and also added in your RSS feeds, so when I have time I will be back to read a great deal more, Please do keep up the awesome jo.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top