• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं
Image

भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in की ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल पर जाकर 01 अप्रैल 2026 तक पंजीयन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली रैली के लिए बुलाया जाएगा।

भर्ती कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य को आवंटित अग्निवीर पदों की संख्या सीधे तौर पर पंजीयन की संख्या के अनुपात में निर्धारित की जाती है। विगत तीन वर्षों में देखा जाए तो वर्ष 2023-24 में 14,153 पंजीयन हुए और 895 पद आबंटित, वर्ष 2024-25 में 19,355 पंजीयन हुए एवं 731 पद आबंटित, वर्ष 2025-26 में 28,547 युवाओं द्वारा पंजीयन किया गया है। इसके आधार पर अनुमानित 1100 से 1300 तक पद छत्तीसगढ़ के लिए आबंटित होने की संभावना है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top