• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बीच सड़क महिला ने छात्रा से की मारपीट, दोनों के बीच हुई जमकर झूमाझटकी, वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
Image

बीच सड़क महिला ने छात्रा से की मारपीट, दोनों के बीच हुई जमकर झूमाझटकी, वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

मनेंद्रगढ़।छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर इलाके में उस वक्त हंगामा मच गया, जब बीच सड़क पर एक महिला ने स्कूली छात्रा के साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी हुई, जिसमें छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।

मारपीट की पूरी घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से छात्रा की बातचीत से नाराज थी। इसी बात को लेकर वह छात्रा को समझाने के लिए पहुंची थी, लेकिन बात विवाद और फिर मारपीट तक पहुंच गई

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। हालांकि दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया है।।

Releated Posts

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, पर मिली बेवफाई! महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा महिला की घर के कमरे में फांसी के फंदे पर…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, नशीले पदार्थ और स्वास्थ्य मिशन पर हंगामे के आसार; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण…

ByByNandni Manik Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top