• Home
  • देश - विदेश
  • Bigg Boss 19 के बाद Tanya Mittal को पहला प्रोजेक्ट मिला, एक्टिंग की दुनिया में किया डेब्यू
Image

Bigg Boss 19 के बाद Tanya Mittal को पहला प्रोजेक्ट मिला, एक्टिंग की दुनिया में किया डेब्यू

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में नजर आने के बाद से काफी चर्चा में हैं. शो में उनकी एक्टिंग देखकर लोग उन्हें ओवर एक्टिंग की दुकान कहकर ट्रोल कर रहे हैं. वहीं, अब शो से बाहर आते ही तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को उनका पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट मिल गया है. उन्होंने एक ब्रांड का एड किया है.

तान्या मित्तल को मिला पहला प्रोजेक्ट

बता दें कि शो में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने हर बार की तरह इस बार भी दो कंटेस्टेंट को काम ऑफर किया था. जिसमें तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और अमाल मलिक (Amaal Mallik) का नाम शामिल है. वहीं, इस बीच तान्या ने अपना पहला ऐड शूट कर लिया है. सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का एक ब्रांड का एड करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.

सामने आए वीडियो में तान्या को यस मैडम के एड के लिए एक्टिंग करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और कमेंट करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं. तो वहीं, इस एड को देखने के बाद कई लोग तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की एक्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें ओवर एक्टिंग की दुकान बता रहे हैं.

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को शो में अंत तक देखा गया है. वो टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल थीं, लेकिन चौथे नंबर पर शो से बाहर हो गईं. शो में शामिल होने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में जरूर बढ़ोतरी हुई है.

Releated Posts

‘Dhurandhar 2’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, Ranveer Singh ने दिखाई धमाकेदार एक्शन की झलक

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को मिली अपार सफलता के बाद अब मेकर्स…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

मां ने 14 वर्षीय बेटे की हत्या की, फिर खुद की जान ली; पुलिस भी जानकर हैरान रह गई कारण से

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के मुकदमों की पैरवी हेतु 36 अधिवक्ताओं का पैनल गठित, सूची जारी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के मुकदमों (करों से संबंधित मामलों को छोड़कर) की पैरवी…

ByByNandni Manik Feb 23, 2026

Disha Patani के साथ रिश्ते की खबरों पर Talwiinder Singh Sidhu ने तोड़ी चुप्पी, कहा – “मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder Singh Sidhu) के साथ डेटिंग…

ByByNandni Manik Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top