• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर वन मंडल के एक बीट गार्ड पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं, साथ ही निजी बोलेरो में लालबत्ती का उपयोग करने का मामला भी सामने आया है
Image

बिलासपुर वन मंडल के एक बीट गार्ड पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं, साथ ही निजी बोलेरो में लालबत्ती का उपयोग करने का मामला भी सामने आया है

बिलासपुर. बिलासपुर वन मंडल के कोटा के सल्का क्षेत्र में पदस्थ बीट गार्ड पर निजी बोलेरो में लाल बत्ती लगा कर अवैध वसूली का आरोप लगा है. वसूली की शिकायत क्षेत्र के एक किसान ने विभाग के अफसरों से की है, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है.

कोटा रेंज के सल्का क्षेत्र में मिसाल खान नाम का व्यक्ति फारेस्ट गार्ड के पद पर पदस्थ है. जिस पर आरोप है, कि पिछले कई दिनों से वह एक बोलेरो में लाल बत्ती लगाकर अवैध वसूली कर रहा है.जानकारी के अनुसार दो दिन पहले वह सल्का बीट में नाका चौक के एक धर्मकांटे पर पहुंचा, जहां गांव का एक किसान श्याम बंजारे बबूल की लकड़ियों को लेकर आया था. फारेस्ट गार्ड ने उक्त किसान को कार्रवाई के नाम पर धमकाया और पैसों की मांग करने लगा.

गांव का किसान लालबत्ती को देखकर भयभीत हो गया. इसके बाद फारेस्ट गार्ड ने बबूल की लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को धर्मकांटा से फारेस्ट कार्यालय तक लाया, जहां बाद में सेंटिंग के बाद ट्रैक्टर को छोड़ दिया. फारेस्ट गार्ड मिसाल खान के इस तरह के व्यवहार से पीड़ित किसान श्याम बंजारे ने इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से करते हुए बताया कि वह जब धर्मकांटे पर पहुंचा था तो उसी समय लालबत्ती लगी एक बोलेरो वहां पहुंची,

जिसमें छत्तीसगढ़ फारेस्ट लिखा था. बोलेरो से उतरकर एक व्यक्ति उसके पास आया और पूछताछ करने लगा फिर कोरे कागज पर पंचनामा के नाम पर तीन लोगों का अंगूठा लगवा लिया. इसके बाद कोटा रेंज के आफिस ले जाकर उनका मोबाइल, गाड़ी और चाबी ले लिया. बाद में पांच हजार रुपए लेकर छोड़ा गया. इसकी शिकायत के बाद कोटा के एसडीओ और रेंजर ने फारेस्ट गार्ड के खिलाफ जांच शुरु कर दी है.इस मामले में वन विभाग के अफसरों का कहना है, कि फारेस्ट गार्ड के खिलाफ गांव के एक किसान ने विभाग से शिकायत की है. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top