• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कार से 21 किलो चांदी के आभूषण जब्त, वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस की कार्रवाई
Image

कार से 21 किलो चांदी के आभूषण जब्त, वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस की कार्रवाई

महासमुंद। जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महासमुंद पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक, कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका के पास पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार (CG 04 PY 7882) को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में रखे तीन बैगों से 54 लाख 60 हजार रुपये कीमत के 21.089 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए।

कार में सवार विरेन्द्र प्रधान (50 वर्ष) – मठपारा रायपुर, टिकेश कुमार साहू (38 वर्ष) – उरला रायपुर से जब आभूषणों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को धारा 94 BNSS के तहत नोटिस दिया और गवाहों की उपस्थिति में आभूषणों और कार को जब्त कर लिया।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चांदी के आभूषण कहां से लाए जा रहे थे और उनका उद्देश्य क्या था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

शून्यकाल में उठा शिक्षा का मुद्दा: संगीता सिन्हा बोलीं—परीक्षा नजदीक, बच्चों को अब तक नहीं मिली किताबें, प्रश्नपत्र छपाई में भ्रष्टाचार का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शून्यकाल में आज स्कूल शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक संगीता…

ByByNandni Manik Mar 18, 2026

पुराना महापौर बंगला अब बनेगा प्रवर्तन निदेशालय का दफ्तर, नगर निगम की MIC बैठक में मिली मंजूरी

रायपुर. राजधानी रायपुर में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पता बदलने वाला है। शहर के सुभाष स्टेडियम के पास…

ByByNandni Manik Mar 18, 2026

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क हादसों में स्कूली छात्र सहित 5 की मौत…

बिलासपुर/कोरबा/बालोद/लोरमी। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हुए दर्दनाक सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल…

ByByNandni Manik Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top