• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान: देश में ऐतिहासिक बेरोजगारी, किसानों, LPG और अफीम के मुद्दों पर सरकार को घेरा
Image

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान: देश में ऐतिहासिक बेरोजगारी, किसानों, LPG और अफीम के मुद्दों पर सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। पायलट ने कहा कि देश और प्रदेश में ऐतिहासिक बेरोजगारी है, किसान अपने धान का सही दाम नहीं पा रहे हैं और नौजवान परेशान हैं। उन्होंने एलपीजी की किल्लत और आने वाले समय में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई।

सचिन पायलट ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मनरेगा को कमजोर किया और अमेरिका के साथ हुई डील किसानों के लिए भारी नुकसानदेह है। उन्होंने बीजेपी पर सवाल उठाया कि जनता के वास्तविक मुद्दों के प्रति उसकी क्या प्राथमिकता है और आम लोगों के हित में उसने क्या काम किया है।

पायलट ने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद किसानों को टोकन नहीं मिल रहे और धान खरीदी भी बाधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसान आंदोलन करते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है, जबकि मिलरों के मामले में अलग रवैया अपनाया गया। उन्होंने कहा, “चारों तरफ से किसान पिस रहा है। अमेरिका का उत्पादित सामान भारत में 0% टैरिफ पर आ रहा है, जबकि भारत का सामान 18% टैरिफ पर जाएगा, जो किसानों और देश के हित में नहीं है। उन्होंने दोहराया कि चुनाव हो या न हो, हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे।”

अफीम की खेती को लेकर सचिन पायलट ने जताई गंभीर चिंता

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर सचिन पायलट ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रभाव का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती कराई जा रही है और इससे नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। पायलट ने सवाल उठाया कि जब यह मामला सामने आया तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। उनका आरोप है कि बिना संरक्षण के इस तरह की गतिविधियां संभव नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया गया, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पायलट ने यह भी कहा कि यदि ऐसा मामला किसी गैर-बीजेपी शासित राज्य में होता या कांग्रेस शासित प्रदेश में सामने आता, तो केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया क्या होती। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की 140 करोड़ जनता की सरकार आज दबाव में काम कर रही है और अमेरिका के प्रभाव में निर्णय ले रही है, जिससे जनता की उम्मीदों को झटका लग रहा है।

राज्य में BJP सरकार के कार्यकाल पर भी पायलट ने उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के ढाई साल पूरे होने पर सचिन पायलट ने उसके कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और वादों के नाम पर सिर्फ जनता को भ्रमित किया जा रहा है। पायलट के मुताबिक सरकार का ध्यान केवल भाषण, पोस्टर और प्रचार तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नजर नहीं आ रहा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अमीर और गरीब के बीच की खाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके कारण आम लोगों के लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।

कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव

गौरतलब है कि आज राजधानी में मनरेगा का नाम बदलने और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए नाली से गैस चूल्हा जोड़कर चाय बनाई। इस प्रदर्शन में भूपेश बघेल और चरणदास महंत समेत बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने पर मनरेगा की मजदूरी डेढ़ गुना तक बढ़ाई जाएगी।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top