• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छज्जा गिरने से छात्र की मौत : प्रधान पाठक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई, 3 शिक्षकों को शो कॉज नोटिस जारी
Image

छज्जा गिरने से छात्र की मौत : प्रधान पाठक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई, 3 शिक्षकों को शो कॉज नोटिस जारी

बलरामपुर. वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव में निर्माणधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से गुरुवार को 6वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई थी. इस दर्दनाक घटना को संयुक्त संचालक ने गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रधान पाठक पर निलंबन की कार्रवाई की है. वहीं शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. परिजनों ने मृतक के शव का अबतक संस्कार नहीं किया है. उनकी मांग की थी कि शिक्षकों, बिल्डिंग बनाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. हालांकि अब शिक्षकों पर कार्रवाई के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया जा सकता है. 

क्या है पूरी घटना ?

दरअसल, घटना शारदापुर गांव के खुटहन पारा स्थित माध्यमिक शाला की है, जहां अध्ययनरत छठवीं कक्षा का छात्र आलोक कुमार पिता रमेश देवांगन मध्याह्न भोजन अवकाश के दौरान खेलते-खेलते स्कूल परिसर के पीछे निर्माणाधीन भवन में पहुंच गया. इसी दौरान छज्जा गिरने से उसके नीचे आलोक दब गया. इसकी सूचना अन्य बच्चों द्वारा दिए जाने पर स्कूल के शिक्षक मौके पर पहुंचे, जहां आलोक खून से लथपथ मलबे में दबा मिला. 

शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे घटनाक्रम में विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई. 

प्रधान पाठक के निलंबन का आदेश

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top