• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ के अभ्युदय पाण्डेय कुकू टीवी अवॉर्ड्स से हुए सम्मानित, ‘रिवेंज ऑफ द फेक ब्वॉयफ्रेंड’ सीरीज में निभाया है मुख्य भूमिका
Image

छत्तीसगढ़ के अभ्युदय पाण्डेय कुकू टीवी अवॉर्ड्स से हुए सम्मानित, ‘रिवेंज ऑफ द फेक ब्वॉयफ्रेंड’ सीरीज में निभाया है मुख्य भूमिका

बिलासपुर। शहर के युवाओं की प्रतिभा एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर चमकी है। गंगानगर निवासी शिक्षक विजय पाण्डेय एवं शकुंतला देवी के पुत्र, अभिनेता अभ्युदय पाण्डेय को मुंबई में आयोजित कुकू टीवी अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह मुंबई के जुहू स्थित प्रतिष्ठित द नाइन्स होटल में आयोजित हुआ।

अभ्युदय पाण्डेय मूल रूप से बेलतरा क्षेत्र के ग्राम डंगनिया निवासी हैं। वे स्वर्गीय पंडित राधेश्याम के पोते हैं और बचपन से ही अभिनय से जुड़ाव रखते आए हैं। डंगनिया की प्रसिद्ध रामलीला में वे राजा दशरथ की भूमिका निभा चुके हैं। पारिवारिक विरासत में मिले अभिनय कौशल को अभ्युदय ने टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि कुकू टीवी द्वारा निर्मित लगभग 1000 सीरीज के बीच अभ्युदय ने सिर्फ एक ही वेब सीरीज के दम पर बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया। उनकी अवॉर्ड विनिंग सीरीज ‘Revenge of the Fake Boyfriend’ रही, जिसमें उन्होंने रजत वर्मा का दमदार किरदार निभाया। इस भूमिका के लिए उन्हें दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी खूब सराहना मिली। इसके अलावा अभ्युदय पाण्डेय छोटे पर्दे पर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। वे ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘हमारा परिवार’ में लीड हीरो के रूप में नजर आ चुके हैं।समारोह में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। अभिनेता अभ्युदय पाण्डेय को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड प्रसिद्ध अभिनेता जाकिर हुस्सैन के हाथों प्रदान किया गया। उनकी इस सफलता पर बिलासपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top