• Home
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड का असर, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट
Image

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड का असर, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

रायपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ की ठंड शीतलहर के रूप में वापसी होगी. अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. ठंड का प्रकोप राज्य के उत्तरी के साथ मध्य हिस्से में होगा. इस दौरान कुछ इलाकों में गहरा धुंध और कोहरा छाने की उम्मीद भी है. पिछले तीन दिन से राज्य में आने वाली नमी युक्त हवाओं के प्रभाव स न्यूनतम तापमान में बढोतरी हो गई थी. विक्षोभ आगे बढ़ चुका है जिसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट होने और ठंड का दौर शुरू होने की उम्मीद है.

मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में ठंड का जोरदार असर रहेगा. इस दौरान राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्से में शीतलहर की संभावना है. विभाग की ओर से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर और खैरागढ़-छुईखदान जिलों के कई पैकेट में अगले तीन दिन तक शीतलहर जैसी स्थिति रह सकती है.

हवा में नमी कम होने की वजह से पिछले चौबीस घंटे में ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान अपनी सामान्य स्थिति में आ गया है. वहीं पेंड्रा और अंबिकापुर में जोरदार ठंड का दौर प्रारंभ हो चुका है. पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस और रायपुर का 14.3 हो चुका है.राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान 13 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

Releated Posts

उन्नत जनपद पंचायत पर 5 राज्यों के सीईओ एवं बीडीओ का प्रशिक्षण संपन्न

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास…

ByByNandni Manik Feb 6, 2026

महिला के इलाज में लापरवाही के मामले में डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल…

दुर्ग। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में…

ByByNandni Manik Jan 23, 2026

तखतपुर विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान 11 हजार मतदाताओं को नोटिस, 48 हजार नाम हटाए गए

तखतपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तखतपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में…

ByByNandni Manik Jan 6, 2026

विकास और सुशासन में छत्तीसगढ़ अटलजी के सिद्धांतों पर अग्रसर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री…

ByByNandni Manik Dec 25, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top