• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कड़ा कानून: 1 करोड़ तक जुर्माना, नकल पर 5 साल जेल
Image

छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कड़ा कानून: 1 करोड़ तक जुर्माना, नकल पर 5 साल जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी (CGPSC) भर्ती घोटाले से सबक लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने जा रही है। विधानसभा के वर्तमान बजट सत्र में जल्द ही सरकार “छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक-2026” पेश करेगी।

यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस “गारंटी” को पूरा करने की दिशा में है, जिसमें उन्होंने परीक्षा सुधार का वादा किया था।

नकल करते पकड़े जाने पर पांच साल जेल, पांच लाख जुर्माना

नए कानून के तहत, भर्ती परीक्षाओं में नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को एक से पांच साल तक की जेल और पांच लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। वहीं, यदि कोई गिरोह या व्यक्ति पेपर लीक या नकल कराने में शामिल पाया जाता है तो उसे कठोर कारावास के साथ एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना देना होगा।

Releated Posts

घर से लापता लड़की विवाह के लिए मंदिर पहुंची, लड़के की मां जो सिक्योरिटी गार्ड हैं वहां मिली, दोनों पक्षों में भड़की मारपीट

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता हुई एक लड़की मां सर्वमंगला मंदिर में एक युवक…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

कोरबा में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा किया, कार से दुकान में घुसा और मारपीट की

कोरबा। पूर्व गृहमंत्री के पुत्र ने नशे की हालत में पहले डिजायर कार को सेवई की दुकान में…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आईडीबीआई बैंक खाताधारकों के लाखों रुपये गायब, मामले में दो गिरफ्तार

सांकरा निको। चरोदा के आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब होने के मामले लगातार सामने आ…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

E-चालान के बकाया निपटारे के लिए 14 मार्च अंतिम तारीख: लोक अदालत में जमा न होने पर गाड़ियां जब्त की जाएंगी

रायपुर : अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख…

ByByNandni Manik Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top