• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, वहीं तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है
Image

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, वहीं तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने यू टर्न ले लिया है। सोमवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे और बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है। इस बीच एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में सोमवार को कुछ स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7°C जगदलपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। अगले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2°C गिरावट के बाद 2–3°C बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया किएक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके लगातार उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में कमजोर होने की संभावना है। एक द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक ओडिशा होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में 24 फरवरी को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में 24 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने के आसार है. वहीं तापमान 28°C व 20°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top