• Home
  • छत्तीसगढ़
  • डे-केयर स्कूल में आया की दरिंदगी, 3 साल की मासूम का सिर दीवार से पटका, बच्चों को कमरे में किया बंद — CCTV फुटेज आया सामने
Image

डे-केयर स्कूल में आया की दरिंदगी, 3 साल की मासूम का सिर दीवार से पटका, बच्चों को कमरे में किया बंद — CCTV फुटेज आया सामने

रायपुर। राजधानी रायपुर के हीरापुर रोड, मोहबा बाजार स्थित एक निजी स्कूल फास्ट क्राई इंटेलाइटोटस प्री स्कूल एवं डे-केयर में मासूम बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि गणतंत्र दिवस की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में तय यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आने वाले बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया. इतना ही नहीं, एक तीन वर्षीय बच्ची को स्टाफ द्वारा जोर से धक्का देने से उसका सिर दीवार से टकरा गया, जिससे सिर में सूजन आ गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

पीड़ित बच्ची की मां, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने स्कूल स्टाफ के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 125 के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में स्कूल की आया माधुरी को बच्ची के साथ मारपीट और प्रताड़ना का आरोपी बनाया गया है, जबकि अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है.

एफआईआर के अनुसार 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन टोडलर क्लास में पढ़ने वाली तीन वर्षीय बच्ची को उसकी मां स्कूल छोड़ने गई थीं. टिफिन कराने के बाद मां ने आया से बच्ची का मुंह धुलवाने को कहा. कुछ देर बाद बच्ची तेज रोते हुए लौटी, जिस पर आया ने हेयरबैंड गिरने की बात कही, लेकिन बच्ची के सिर में स्पष्ट सूजन थी. बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि बच्ची का सिर जानबूझकर दीवार से टकराया गया.

शिकायत में यह भी बताया गया कि बच्ची ने घर जाकर बताया कि स्कूल में रोज इस तरह हाथ, पैर या सिर किसी न किसी चीज से टकराया जाता है. वहीं अन्य अभिभावकों ने भी आरोप लगाया है कि 19 जनवरी को 26 जनवरी की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल यूनिफॉर्म में नहीं पहुंचे बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया था, जबकि अन्य बच्चों को मैदान में कार्यक्रम में शामिल किया गया. इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अभिभावकों को नहीं दी गई.

मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top