• Home
  • देश - विदेश
  • दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई, कहा- सबसे अधिक असर गरीबों पर पड़ता है, हर आदेश को लागू करना अनिवार्य है
Image

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई, कहा- सबसे अधिक असर गरीबों पर पड़ता है, हर आदेश को लागू करना अनिवार्य है

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का संकट गंभीर होता जा रहा है। सोमवार को यह मुद्दा सर्वोच्च अदालत में भी उठा, जहां सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने कहा कि इस मामले पर 17 दिसंबर को विस्तृत सुनवाई की जाएगी। अदालत को बताया गया कि आदेशों के बावजूद कुछ स्कूलों में खेल गतिविधियां जारी हैं। इस पर चीफ जस्टिस ने चिंता जताते हुए कहा कि प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ता है और अदालत वही आदेश दे सकती है, जिनका व्यावहारिक रूप से पालन किया जा सके।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ के समक्ष न्याय मित्र की भूमिका निभा रहीं वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए एहतियाती उपाय पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन असली समस्या उनके प्रभावी अनुपालन की है। उन्होंने अदालत को बताया कि जब तक सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्पष्ट आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक संबंधित प्राधिकरण पहले से निर्धारित प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन नहीं करते। सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि नियमों की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें जमीन पर लागू करने की इच्छाशक्ति और निगरानी का अभाव है।

चीफ जस्टिस ने कहा, “यह मामला बुधवार को तीन जजों की पीठ के समक्ष आएगा और उस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।” इस दौरान एक अन्य अधिवक्ता ने बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी याचिका का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों के बावजूद स्कूलों में खेल गतिविधियां जारी हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

न्याय मित्र ने अदालत को बताया, “इस कोर्ट के आदेशों के बावजूद स्कूलों ने खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए रास्ते निकाल लिए हैं और ये गतिविधियां लगातार हो रही हैं।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) एक बार फिर अदालत के आदेशों का हवाला दे रहा है।” इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, “हम इस समस्या से भली-भांति अवगत हैं। हमें ऐसे आदेश पारित करने दीजिए जिनका व्यावहारिक रूप से पालन किया जा सके। कुछ निर्देश ऐसे होते हैं जिन्हें सख्ती से लागू किया जा सकता है, लेकिन यह एक शहरी महानगर है, जहां लोगों की अपनी जीवनशैली है। हालांकि, इसका सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर पड़ता है।” न्याय मित्र ने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा कि प्रदूषण की मार सबसे अधिक गरीब मजदूरों पर ही पड़ती है।

Releated Posts

फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ इस दिवाली देगी दस्तक, सिनेमैटिक गाथा का पहला भाग होगा रिलीज

विज़नरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

टीवीके प्रमुख विजय आज तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अभिनेता से राजनेता बने और TVK (तमिलगा वेट्ट्रि कझगम) प्रमुख विजय 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

Bhajanlal Sharma की Narendra Modi से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है और इसी पावन मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top